हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने राज्य के लगभग 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों और अन्य पात्र व्यक्तियों की पेंशन रोक दी है, क्योंकि उन्होंने निर्धारित समय के भीतर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। विभाग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अपात्र लाभार्थियों की छंटनी करने के लिए यह कदम उठाया है। वर्तमान में प्रदेश के कांगड़ा और मंडी जैसे बड़े जिलों में यह समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह रोक अस्थायी है; जैसे ही लाभार्थी अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र या तहसील कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा लेंगे, उनकी रुकी हुई राशि पुनः जारी कर दी जाएगी।
By Dhruv Sharma
