हिमाचल की महिलाओं के लिए अब सफर महंगा हो सकता है! अगर आपके पास ‘हिम बस कार्ड’ नहीं है, तो एचआरटीसी बसों में मिलने वाली 50% की छूट तुरंत बंद कर दी जाएगी। 1 फरवरी से कंडक्टर आपसे पूरा किराया वसूलेंगे। अब तक आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाकर काम चल जाता था, लेकिन अब यह नियम पूरी तरह बदल गया है।निगम ने साफ कर दिया है कि बिना कार्ड कोई रियायत नहीं मिलेगी। अगर आप किराये में बचत करना चाहती हैं, तो यह कार्ड आपकी मजबूरी और जरूरत दोनों है। कार्ड न होने की स्थिति में आपको बस में अन्य यात्रियों की तरह ही पूरी टिकट कटवानी होगी। भारी खर्च से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना स्मार्ट कार्ड बनवा लें, वरना हर सफर आपकी जेब पर भारी पड़ेगा।!
By Dhruv Sharma
