सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक श्मशान घाट के लॉकर में रखी गईं महिला की अस्थियां गायब हो गईं. पुलिस के अनुसार परिजनों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता कमल पाल की मां का निधन 16 दिसंबर को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार उसी दिन चंबाघाट श्मशान घाट में किया गया था.
पुलिस के अनुसार दाह संस्कार के बाद पाल की मां की अस्थियां लॉकर नंबर दो में रखी गई थीं, जिसकी चाबी परिवार के पास थी. हालांकि, गुरुवार सुबह जब परिजन हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लॉकर खुला है और अस्थियां वहां नहीं थीं.
