मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
स्वास्थ्य और शिक्षा
मेडिकल कॉलेजों में 174 पद भरने और 600 असिस्टेंट स्टाफ नर्सों की भर्ती को मंजूरी दी गई। उच्च योग्यता वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को बेसिक पे का 20 प्रतिशत इंसेंटिव मिलेगा। शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर 28 नियुक्तियां होंगी।
रोजगार और आधारभूत ढांचा
जल शक्ति विभाग में 40 जेई और ग्रामीण विकास विभाग में 10 बीडीओ की भर्ती होगी। घुमारवीं में स्किल यूनिवर्सिटी और हिमाचल-चंडीगढ़ सीमा पर नई टाउनशिप बनाने का फैसला लिया गया।
सामाजिक कल्याण
सुख-आश्रय योजना का दायरा बढ़ाया गया। कांगड़ा के इंदौरा में नया नशा मुक्ति केंद्र खुलेगा।
कृषि और पशुपालन
चरवाहों के लिए चरागाह खोलने और नाहन व नालागढ़ में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई। दूध खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये की सीमा तय की गई।
आपदा और पर्यावरण
892 करोड़ रुपये की आपदा न्यूनीकरण परियोजना को मंजूरी दी गई। सूखे चीड़ के पेड़ काटने के नियमों में ढील दी गई।
ऊर्जा और प्रशासन
25 मेगावाट तक की बिजली परियोजनाओं को रॉयल्टी में छूट मिलेगी। पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यालय धर्मशाला स्थानांतरित होगा। लघु दुकानदारों को कर्ज में राहत दी जाएगी।
