हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ के राजपुरा के पास एक दुखद हादसा हुआ है। यहाँ सड़क किनारे पड़े कबाड़ के ढेर में लगी आग में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट की चपेट में आकर वहां से गुजर रहे मोहर सिंह और उनका भतीजा आशीष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि दोनों दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे, तभी धमाके के कारण कोई गर्म तरल पदार्थ उन पर गिर गया।घायलों को तुरंत उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। ए.एस.पी. बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
