मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में ‘एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन’ का नेतृत्व किया, जिसमें युवाओं और समाज के सभी वर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और ‘चिट्टा’ को युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही ‘एंटी-चिट्टा वॉलंटियर योजना’ शुरू करेगी, जिसमें शिक्षण संस्थानों और युवा क्लबों के युवाओं को इस लड़ाई में ‘योद्धा’ के रूप में जोड़ा जाएगा।सरकार की ठोस कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के तहत अब तक कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, करोड़ों की अवैध नकदी और दवाएं जब्त की गई हैं। PIT-NDPS एक्ट के तहत 66 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है और तस्करों द्वारा बनाई गई अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसके साथ ही, सिरमौर के कोटला बड़ोग में ₹20 करोड़ की लागत से एक आधुनिक पुनर्वास केंद्र भी बनाया जा रहा है ताकि नशे की चपेट में आए युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।
By Dhruv Sharma
