बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। घुमारवीं पुलिस ने 518.4 ग्राम चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 29 सितंबर को पकड़े गए दो अन्य तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर की गई, जिससे साफ है कि पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
By Neeraj Verma
