शिमला के चौड़ा मैदान से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज 66 नए पेट्रोलिंग वाहनों को रवाना किया। ये वाहन राज्य के 10 जिलों में तैनात किए जाएंगे। 18.42 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए इन वाहनों में 35 इलेक्ट्रिक, 14 इंटरसेप्टर, 10 रैकर और 7 डीजल वाहन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात प्रणाली विकसित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हमीरपुर में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण और कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो पूरे राज्य में लगाए जा रहे कैमरों से जुड़ा होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक उपकरणों और वाहनों से लैस किया जा रहा है ताकि हिमाचल की पुलिस देश में सर्वश्रेष्ठ बने। साथ ही, प्रदेशभर में “चिट्टे के खिलाफ बड़ा अभियान” भी शुरू किया जाएगा।
By Neeraj Verma
