पूरे हिमाचल प्रदेश में अखंड सौभाग्य का पावन पर्व करवा चौथ पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा और शाम को सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।
शिमला के रिज मैदान पर दिखा खास नज़ारा
राजधानी शिमला में करवा चौथ की खास रौनक रिज मैदान पर देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में सुहागिनें अपने पति के साथ इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचीं। शाम ढलते ही विवाहित महिलाओं ने चंद्रमा के दीदार का बेसब्री से इंतजार किया, फिर विधि-विधान से पूजा करके और पति के हाथों जल पीकर अपना व्रत खोला। रिज मैदान और माल रोड पर विवाहित जोड़ों की भीड़ से माहौल बेहद खुशनुमा और भक्तिमय हो गया।
By Neeraj Verma
