बिलासपुर: झंडूता के भल्लू क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जब पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिर गया और वहां से गुजर रही एक बस उसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
By Neeraj Verma
