विजयदशमी के अवसर पर हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भव्य दहन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के जाखू में रिमोट के माध्यम से रावण के पुतले में आग लगाई, जबकि समरहिल में उन्होंने धनुष-बाण के माध्यम से आग प्रज्वलित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समरहिल में सामुदायिक केंद्र के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा,
“परंपरा और प्रगति को साथ लेकर चलना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”
सीएम ने उद्घोष किया:
“जय सिया राम, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।”
By Dhruv Sharma
