हिमाचल प्रदेश के उना जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सेना में सेवित एक जवान ने अपनी ही मंगेतर की हत्या कर दी और सबूत छुपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की। ह त्या के बाद आरोपी फौजी अपनी ड्यूटी पर चला गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फौजी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
गांव के लोगों का कहना है कि करीब छह महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। वहीं चर्चा है कि अंशिका गर्भवती भी थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
मृ.तका के परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।
By Neeraj Verma
