काँगड़ा : पालमपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से 1 किलो 29 ग्राम चर.स बरामद पालमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। चढियार चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 29 ग्राम चरस बरामद की गई। कार में सवार कुल्लू जिले के 3 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (पुत्र गोपाल दास), सुनील कुमार (पुत्र सुखराम) और नरेंद्र ठाकुर (पुत्र वीर सिंह) के रूप में हुई है। सभी कुल्लू जिला के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
एसपी अशोक रत्न ने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
By Neeraj Verma
