हिमाचल विधानसभा का आज का सत्र विपक्ष की अनुपस्थिति में भी चर्चा का विषय बना रहा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज सदन में मौजूद नहीं रहे। कांग्रेस विधायकों ने इसे लेकर भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए।
सदन में मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष उन्हें बोलने नहीं देता और अब उनका बहिष्कार करना चाहता है। साथ ही आपदा प्रबंधन, आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने 3 करोड़ रुपए जारी किए हैं और राहत कार्य तेजी से जारी हैं, सड़कों को बहाल किया जा रहा है और खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
सत्र में बेरोजगारी, लॉटरी नीति, युवा कल्याण और शिक्षा जैसे मुद्दे भी उठे, पूरा मानसून सत्र 12 बैठकों का है, 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा, इस दौरान कुल 830 प्रश्न सदन में प्रस्तुत किए गए हैं जिनमें 679 तारांकित और 151 गैर-तारांकित हैं,
अधिकांश प्रश्न प्राकृतिक आपदा, सड़क और पुल निर्माण, विस्थापन, कर्मचारी बकाया भुगतान और नशे पर नियंत्रण जैसे मुद्दों से जुड़े हैं।
By Neeraj Verma
