सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां शाहपुर थाना क्षेत्र के लदवाड़ा गांव में 20 वर्षीय युवक दिवेश कुमार का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम जब दिवेश को खाना खाने के लिए फोन किया गया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिवार वालों को लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं बाहर गया होगा। लेकिन खाना खाने के बाद जब उसका भाई कमरे की तरफ गया, तो अंदर रोशनी देखकर उसने दरवाजा खोला, जहां दिवेश फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम के बाद श.व परिजनों को सौंपा: परिजन तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा’ में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्यवाही पूरी कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल जीवन लीला समाप्त समाप्त करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Content editor- Pushpa
