सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें डीआईजी संजीव गांधी की सेवाएं कार्मिक विभाग को सौंप दी गई हैं। अधिसूचना के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी, जो शिमला में पुलिस उपमहानिरीक्षक (ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब कार्मिक विभाग में भेजा गया है। उनकी अगली नई तैनाती का निर्णय अब कार्मिक विभाग ही करेगा।
इसी फेरबदल में 2019 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला में पदस्थ मयंक चौधरी को कांगड़ा के सकोह स्थित ‘दूसरी भारतीय रिजर्व बटालियन’ का कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, अब तक सकोह में कमांडेंट का पद संभाल रहे अमित यादव को शिमला में पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम (सीआईडी) की कमान सौंपी गई है।
Content Editor- Pushpa
