सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के अति गरीब और BPL परिवारों को राहत देते हुए 300 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का फैसला किया है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में आधार कार्ड, BPL राशन कार्ड या प्रमाण पत्र, और अपने नवीनतम बिजली बिल की कॉपी जमा करानी होगी। बिजली बोर्ड ने साफ किया है कि सही समय पर दस्तावेज जमा न करने पर उपभोक्ता इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
फिलहाल शिमला शहर में पात्र परिवारों की पहचान और उनका डेटा जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, शुरुआत में शहर से केवल दो ही पात्र उपभोक्ता सामने आए हैं, जबकि कई अन्य मामलों में दस्तावेज तो मिले लेकिन कंज्यूमर ID न मिलने से प्रक्रिया में रुकावट आई। वहीं, शिमला जिले के बाकी डिवीजनों में लोग इस योजना के तहत अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं।
Content Writer- Ajay
