शिमला से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के साथ उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में 3 फरवरी 2026 को बड़ा हादसा हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, शूदोई खड्ड के पास गहरी खाई में गिरी इस बस में सवार कम से कम 4 लोगों की मौ.त होने की खबर है। हालांकि, हादसे की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृ.तकों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।राहत और बचाव कार्य अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन बस में सवार यात्रियों की कुल संख्या को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर मलबे से घाय.लों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुँचाने में जुटे हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है ताकि हताहतों की सटीक संख्या और पहचान का पता चल सके।
By Dhruv Sharma
