रामपुर (यूपी): अक्सर दफ्तरों में शिफ्ट लगती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति की ‘शिफ्ट’ उसकी पत्नियों के बीच लगा दी गई है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में छिड़े एक घरेलू युद्ध को शांत करने के लिए पंचायत ने जो ‘टाइम-टेबल’ बनाया है, उसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
जब ‘अरेंज’ और ‘लव’ के बीच फंसा पति:
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब युवक ने पहली अरेंज मैरिज के बाद एक लव मैरिज भी कर ली। कुछ समय तो सब ठीक चला, लेकिन फिर शुरू हुई ‘पति के समय’ पर कब्जे की जंग। दोनों पत्नियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने की चौखट तक पहुँच गया।
पंचायत का ‘3-3-1’ रोस्टर फार्मूला:
गांव के बड़े-बुजुर्गों ने जब देखा कि बात नहीं बन रही, तो उन्होंने एक प्रोफेशनल मैनेजर की तरह पति का हफ्ता डिवाइड कर दिया-
सोमवार से बुधवार: पहली पत्नी का अधिकार।
गुरुवार से शनिवार: दूसरी पत्नी के नाम।
रविवार (Sunday): पति को मिली ‘वीकली ऑफ’। इस दिन वह पूरी तरह आजाद रहेगा और दोनों पत्नियों से दूर एकांत में रहेगा।
विशेष प्रावधान: पंचायत ने यह भी लिखकर दिया है कि अगर कोई इमरजेंसी हुई, तो ही इस रोस्टर में एक दिन का बदलाव हो सकेगा। बाकायदा स्टाम्प पेपर की तरह इस समझौते पर तीनों के साइन कराए गए हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय:
बिहार के पूर्णिया के बाद अब रामपुर का यह मामला वायरल हो रहा है। लोग मजे लेते हुए कह रहे हैं कि “नौकरी में तो संडे की छुट्टी सुनी थी, अब गृहस्थी में भी मिल गई!”
By Dhruv Sharma
