हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूपी और बिहार के अधिकारियों को लेकर तीखी टिप्पणी की। इस बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी तरह के क्षेत्रवाद का समर्थन नहीं करती है। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी नियमों के दायरे में रहकर काम करते हैं और इस तरह की बयानबाजी से राज्य की छवि खराब होती है। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में नसीहत दी कि लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री को सिर्फ अपने विभाग के कामों से मतलब रखना चाहिए और इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। हालांकि, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विक्रमादित्य का समर्थन किया, लेकिन सुक्खू के कड़े तेवरों ने साफ कर दिया है कि वह अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
By Dhruv Sharma
