शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध अपने अभियान को तेज करते हुए संजौली क्षेत्र में तीन ड्रग तस्करों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संजौली के इंजन घर (संजय भवन) इलाके में कुछ लोग नशीले पदार्थों के साथ मौजूद हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो युवकों तथा एक युवती को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 8.360 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कोटखाई निवासी रितिक शर्मा (28), ठियोग निवासी ध्रुव चौहान (21) और सुन्नी निवासी दिव्या शर्मा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संजौली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस तस्करी के पीछे के मुख्य नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
By Dhruv Sharma
