हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं. हालांकि, जश्न के नाम पर बेहूदापन भी टूरिस्ट दिखा रहे हैं. ऐसा ही मामला मंडी जिले में सामने आया है. जिले के थलौट के पास सैलानियों का चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर हुड़दंग का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो रविवार दोपहर बाद का है, जिसमें कुछ पर्यटक लापरवाही और अनुशासनहीनता करते नजर आए.
इन युवकों के आगे पीछे 2 कारें खड़ी हैं. एक युवक शराब की बोतलों के साथ गाड़ी के बोनट पर बैठकर व कुछ युवक खड़े होकर अनुशासनहीनता करते हुए नजर आ रहें हैं. मेडिकल जांच में आरोपी चालक के शरीर में 222 एमजी यानी करीब 100 एमएल शराब मिली.
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पर्यटकों ही इस हरकत की सूचना मिलते ही बीते रोज ही औट थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक मोहित कुमार हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है. आरोपी का ड्रंक एंड ड्राइव और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 25 हजार का चालान काटा है. चालान करने के साथ पुलिस ने 20 हजार रुपये बेल बॉन्ड पर उसे छोड़ है. इसके अवाला पुलिस ने संबधित आरटीओ को चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के बारे में भी लिखा गया है. उन्होंने हिमाचल घुमने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखें.
