शिमला के IGMC अस्पताल में मारपीट के विवादित मामले के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त सरकारी कार्रवाई करते हुए उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इस फैसले पर आज पीड़ित मरीज अर्जुन सिंह ने अस्पताल के बिस्तर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर एक मजबूत संदेश दिया है कि मरीजों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अर्जुन ने इसे सिर्फ अपनी जीत नहीं बल्कि उन सभी कमजोर लोगों की जीत बताया जो सिस्टम में न्याय की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फैसला ऐसे डॉक्टरों के लिए मिसाल बनेगा जो मरीजों से दादागिरी करते हैं। इस घटना ने चिकित्सा व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगाई है और अब IGMC में मरीज का सम्मान प्राथमिकता बनना चाहिए।
By Neeraj Verma
