कुल्लू जिला के निरमंड में आज जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मेला आयोजन की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई तेजी से कर रही है और सड़क मार्गों की बहाली को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू करने में जुटा है और केंद्र सरकार से भी सहायता प्राप्त की जा रही है।विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि कुल्लू जिला और पूरे हिमाचल के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।
By Dhruv Sharma
