शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर का विवाह समारोह शिमला जिले के रामपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे।
विक्रमादित्य सिंह ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह नया जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से परिपूर्ण हो। उन्होंने पारंपरिक धुनों पर नृत्य कर समारोह की रौनक और बढ़ा दी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बाद में समारोह में पहुंचे और नवदंपत्ति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
By Dhruv Sharma
