अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माता श्री रेणुका जी और भगवान श्री परशुराम जी के दर्शन किए और भव्य आरती में शामिल होकर दिव्यता व भक्ति का अलौकिक अनुभव प्राप्त किया।
घाट पर “जय माता रेणुका जी” और “परशुराम भगवान की जय” के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण आस्था और प्रकाश से आलोकित हो उठा। दीयों की लौ, मंत्रों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की उमंग ने इस आरती को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बना दिया।
By Dhruv Sharma
