शिमला: जुब्बल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 12 ग्राम चिट्टा और 63 हजार रुपये नकद बरामद हुए। एक महिला जुब्बल की और दूसरी हरियाणा की निवासी बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
