मुख्यमंत्री ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र में कुल 68.42 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें स्कूल भवन, पुलिस स्टेशन, जल आपूर्ति योजनाएं, सड़क निर्माण, पशु चिकित्सालय और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होंगी। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।.
By Neeraj Verma
