22 सितंबर 2025 को कैबिनेट सहयोगी मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी ने डॉक्टर अमरीन कौर के साथ जीवन के एक अहम नए अध्याय की शुरुआत करते हुए विवाह के पावन बंधन में प्रवेश किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मेरे लिए हिमाचल के 75 लाख लोगों से बढ़कर कोई और परिवार नहीं है। जीवन के हर पड़ाव पर आपका प्रेम, सम्मान और सहयोग मेरी सबसे बड़ी शक्ति रहा है। आज जब मैं जीवनसाथी के साथ एक नया सफर शुरू कर रहा हूँ, मैं समस्त हिमाचलवासियों से अपनी खुशियों में भागीदारी की कामना, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद चाहता हूँ।
उन्होंने अपने पूज्य पिता राजा वीरभद्र सिंह जी को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है और उनकी विरासत को संजोकर आगे बढ़ना मेरा संकल्प है। इस पावन अवसर पर उन्होंने हिमाचल के हर नागरिक से प्रेम, दुआ और आशीर्वाद की कामना की।
यह विवाह न केवल उनके जीवन का एक सुंदर अवसर है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति और समाज में एक यादगार दिन बन गया है।
By Neeraj Verma
