सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जहां चिड़गांव पुलिस थाना क्षेत्र के धामवाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौ.त हो गई।
मृतक की पहचान गोक्सवाड़ी निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। मिली जानकारी के अनुसार, बलवंत सिंह अपनी जनगणना ड्यूटी पूरी करके कार (HP 10B 5690) से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी धामवाड़ी के समीप उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, वहीं इस अचानक हुए हादसे से शिक्षक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
Content Editor- Mahima
