शिमला: आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने सशस्त्र सेना का झंडा फहराया।इस दौरान, ब्रिगेडियर शर्मा ने सशस्त्र कल्याण कोष में योगदान किया और सेवारत तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लोगों से उदारतापूर्वक अंशदान की अपील की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “हमारे जवान हर पल देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनका साहस, समर्पण और त्याग हमें गर्व महसूस कराता है और हमें अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है।”
By Dhruv Sharma
