ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना (हारोली) में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के विवाह समारोह में शिरकत की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, जो कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं, और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद तथा कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं।
By Dhruv Sharma
