हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के बिथल क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार दोपहर काली मिट्टी के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान बस पर आ गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत रामपुर और शिमला के अस्पतालों में रेफर किया गया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रशासन को घायलों को हरसंभव उपचार और मदद देने के निर्देश दिए हैं।
बरसात में लगातार बढ़ रहे हादसे
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान लगातार भूस्खलन और सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई सड़कों पर आवाजाही खतरनाक बनी हुई है और प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि बरसात के मौसम में सफर करते समय सतर्क रहना और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है।
By Neeraj Verma
