सच हिमाचल ब्यूरो: वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की होनहार बेटी आंचल वशिष्ठ ने भारतीय सेना में मेजर के पद पर पदोन्नत होकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। झंडूता उपमंडल के भटेड़ कलां गांव की रहने वाली आंचल मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में अपनी सेवाएं दे रही हैं और इससे पहले कैप्टन के पद पर तैनात थीं। वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रैफरल में सैन्य अधिकारियों और जवानों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
आंचल की इस सफलता में उनके अनुशासित परिवार की बड़ी भूमिका रही है—उनके पिता सुखदेव वशिष्ठ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं और माता बबिता राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता हैं। आंचल की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और वह अब क्षेत्र की युवा पीढ़ी तथा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।
Content Editor- Mahima
