बेटी की सिसकियां और सिस्टम की चुप्पी: धर्मशाला कॉलेज की छात्रा का दर्दनाक अंतधर्मशाला कॉलेज की एक होनहार छात्रा ने प्रोफेसर की अश्लील हरकतों और छात्राओं की रैगिंग से टूटकर दम तोड़ दिया। तीन महीने तक डिप्रेशन और बीमारी से लड़ते हुए 19 साल की इस बेटी ने लुधियाना में आखिरी सांस ली। अपने मरते हुए बयान (Dying Declaration) में उसने प्रोफेसर के घिनौने व्यवहार का जिक्र किया, जो किसी भी पिता के कलेजे को छलनी करने के लिए काफी है।पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को न केवल शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसे मानसिक रूप से भी इस कदर बीमार कर दिया गया कि वह फिर कभी उबर नहीं सकी। अब पुलिस ने दोषी प्रोफेसर और तीन छात्राओं पर केस दर्ज किया है, लेकिन परिजनों के लिए यह इंसाफ की लड़ाई अब उनकी बेटी की यादों और उसके आखिरी शब्दों के सहारे है।
By Dhruv Sharma
