हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के भोरंज में एक शख्स पर सनकी ने घर में घुसकर दराट से हमला किया, हालत गंभीर है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है. अफवाहों को परिवार ने नकारा. घायल शख्स का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है. गांव में घटना के बाद दहशत फेल गई.
हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पर सरकारी स्कूल में सीनियर असिस्टेंट पर हमला किया गया है. घर में घुस कर आरोपी ने सीनियर असिस्टेंट को दराट से काटा डाला. फिलहाल घायल को गंभीर हाल में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की यह घटना है. 55 साल के कुलबीर सिंह बराड़ा के गांव सपनेहड़ा के रहने वाले हैं. वह मिडिल स्कूल दरव्याड में सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात हैं. रात ढाई बजे आरोपी बलवीर उनके घर में घुसा और दराट से हमला किया.
