Skip to content
April 21, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Linkedin
सच हिमाचल

सच हिमाचल

सच वही, जो दिखे साफ

  • Home
  • हिमाचल
    • शिमला
    • बिलासपुर
    • हमीरपुर
    • खेल
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • लाहौल और स्पीति
    • सिरमौर
    • सोलन
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
  • भारत
  • ख़ेल
  • राजनीति
  • ताज़ा ख़बर
Watch Online
  • Home
  • 2025
  • December
  • 30
  • Shimla: मंगलवार को होगी सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में वर्ष की अंतिम मंत्रिमंडल बैठक
  • शिमला
  • हिमाचल

Shimla: मंगलवार को होगी सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में वर्ष की अंतिम मंत्रिमंडल बैठक

Sach Himachal December 30, 2025

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वर्ष, 2025 की अंतिम मंत्रिमंडल बैठक मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में होगी। बैठक में शिक्षा विभाग की तरफ से सीबीएसई स्कूलों के लिए अलग कैडर बनाने के मामले पर चर्चा की संभावना है। सरकार की तरफ से प्रदेश के 100 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित विषय पर फैसला लिया जाना बाकी है।

बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने व सृजित करने का निर्णय भी लिया जा सकता है। आईजीएमसी अस्पताल शिमला में सामने आई डाक्टर-मरीज मारपीट की घटना को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री की तरफ से हाल ही में विभिन्न स्थानों के दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर भी मंत्रिमंडल मुहर लगा सकती है। साथ ही बजट में की गई घोषणाओं के आधार पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है। आगामी वर्ष, 2026 को ध्यान में रखकर भी सरकार कुछ प्रमुख निर्णय ले सकती है।

राज्य सरकार ने शेष बचे अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में 9 बिंदुओं पर फोकस करके आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा, हरित ऊर्जा, पर्यटन, डिजिटाइजेशन, हाईड्रो एनर्जी और फूड प्रोसैसिंग शामिल है। यानी इनमें से कुछ विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। वर्ष, 2025 के समापन व वर्ष, 2026 के आगमन के दौरान प्रदेश में पर्यटकों के आगमन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं।

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसके लिए पहले ही होटल व ढाबे 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह आगामी कुछ दिनों में ऊंचे व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा भी की जा सकती है। सरकार की तरफ से गठित विभिन्न मंत्रिमंडलीय उप समितियों में से यदि किसी उप समिति की सिफारिश पर चर्चा होती है, तो उसके आधार पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।

About The Author

Sach Himachal

See author's posts

Post navigation

Previous कुल्लू में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, सभी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए; ऑपरेटर पर FIR दर्ज
Next IGMC कांडः ‘मरीज से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं’, सुक्खू सरकार ने जांच के लिए बनाई नई कमेटी, CM की फिर से दो टूक

Related Stories

शिमला में अफसरशाही पर सवाल: DIG को लिफ्ट देने पर DSP से छिनी गाड़ी और P.S.O. सुविधा!
  • शिमला
  • हिमाचल

शिमला में अफसरशाही पर सवाल: DIG को लिफ्ट देने पर DSP से छिनी गाड़ी और P.S.O. सुविधा!

April 20, 2026
बिलासपुर की नई पंचायत ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से निर्विरोध चुने गए प्रधान और उपप्रधान!
  • बिलासपुर
  • हिमाचल

बिलासपुर की नई पंचायत ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से निर्विरोध चुने गए प्रधान और उपप्रधान!

April 19, 2026
हिमाचल प्रदेश: नई आबकारी नीति 2026-27 लागू, शराब के कारोबारियों लाइसैंस फीस में बदलाव!
  • हिमाचल

हिमाचल प्रदेश: नई आबकारी नीति 2026-27 लागू, शराब के कारोबारियों लाइसैंस फीस में बदलाव!

April 18, 2026

Recent Posts

  • शिमला में अफसरशाही पर सवाल: DIG को लिफ्ट देने पर DSP से छिनी गाड़ी और P.S.O. सुविधा!
  • बिलासपुर की नई पंचायत ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से निर्विरोध चुने गए प्रधान और उपप्रधान!
  • हिमाचल प्रदेश: नई आबकारी नीति 2026-27 लागू, शराब के कारोबारियों लाइसैंस फीस में बदलाव!
  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक 17 अप्रैल, 2026 के सभी निर्णय!
  • कुल्लू: बारिश और अंधेरे ने छीनी घर की खुशियां, ढांक से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत!

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • May 2024

Categories

  • Business
  • Health
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • भारत
  • मंडी
  • राजनीति
  • लाहौल और स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
  • हिमाचल

मनाली पुलिस की बड़ी सफलता!

मनाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गजां रोड बाईफ्रिकेशन पर तलाशी अभियान चलाकर 21 वर्षीय युवक सुनील चंद निवासी शरुट, बंजार के कब्जे से 30.78 ग्राम चि.ट्टा बरामद किया, आरोपी के खिलाफ ND\&PS Act की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Edited by : Dhruv Sharma

About Founders

आदरणीय नीरज वर्मा ‘सच हिमाचल” के संस्थापक एवं मुख्य संपादक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। नीरज वर्मा एक अनुभवी लाइफ कोच और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर रहे हैं, जिन्होंने अब तक हज़ारों विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सॉफ्ट स्किल्स की शिक्षा देकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।

कई वर्षों के उद्योग अनुभव के बाद नीरज सर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और सच्चाई को समाज के सामने लाने का संकल्प लिया। उनका मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता लाने की एक जिम्मेदारी है।

उनके मार्गदर्शन में सच हिमाचल की टीम निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उनकी प्रेरणादायक सोच और नेतृत्व ने इस मंच को हिमाचल प्रदेश की जनभावनाओं का सच्चा स्वर बना दिया है।

Recent Posts

  • शिमला में अफसरशाही पर सवाल: DIG को लिफ्ट देने पर DSP से छिनी गाड़ी और P.S.O. सुविधा!
  • बिलासपुर की नई पंचायत ने पेश की मिसाल, आपसी सहमति से निर्विरोध चुने गए प्रधान और उपप्रधान!
  • हिमाचल प्रदेश: नई आबकारी नीति 2026-27 लागू, शराब के कारोबारियों लाइसैंस फीस में बदलाव!
  • हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक 17 अप्रैल, 2026 के सभी निर्णय!
  • कुल्लू: बारिश और अंधेरे ने छीनी घर की खुशियां, ढांक से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत!

Tags

2025 accident arrest bilaspur bus cabinet chamba CM cmsukhu death deaths Dharamshala drugs government governor hamirpur hhimachal HIMACHAL himachal news himachal pradesh hrtc Igmc inauguration kangra kullu landslide mandi monsoonsession mukesh agnihotri murder news panchayat police sach himachal sachhimachal shimla sirmaur solan Suicide sukhu una vidhansabha vikramaditya singh WEATHER Woman
  • Home
  • हिमाचल
  • Blog
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Editorial & Ethics Policy
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Linkedin
Sach Himachal | Copyright © All rights reserved. | 2025 | DarkNews by AF themes.

Powered by
►
Necessary cookies enable essential site features like secure log-ins and consent preference adjustments. They do not store personal data.
None
►
Functional cookies support features like content sharing on social media, collecting feedback, and enabling third-party tools.
None
►
Analytical cookies track visitor interactions, providing insights on metrics like visitor count, bounce rate, and traffic sources.
None
►
Advertisement cookies deliver personalized ads based on your previous visits and analyze the effectiveness of ad campaigns.
None
►
Unclassified cookies are cookies that we are in the process of classifying, together with the providers of individual cookies.
None
Powered by