शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन को प्रदेश भाजपा ने बेहद अहम माना। विली पार्क पहुंचते ही डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर, श्रीकांत शर्मा, संजय टंडन, सिद्धार्थन समेत पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा जी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ से आए, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक सरल व जनसंपर्क आधारित यात्रा माना।कल सुबह 10 बजे एयरपोर्ट रोड पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास नड्डा जी स्वयं करेंगे। इसके बाद 11 बजे पीटरहॉफ में बिहार की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके पहले हिमाचल दौरे पर आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान नड्डा जी छोटा शिमला स्थित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी बेटी डॉ. आस्था के विवाह पर बधाई दी। इस मुलाकात को आपसी सम्मान और सौहार्द की मिसाल माना गया। नड्डा जी ने स्वर्गीय प्रो. सिमी अग्निहोत्री को श्रद्धा से याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।यह मुलाकात प्रदेश की राजनीतिक परंपरा, आपसी आदर और स्वस्थ संवाद को मजबूत करती दिखी।
By Dhruv Sharma
