जिला शिमला के ठियोग उप-मण्डल में राज्यपाल ने नवनिर्मित एल्ब्रस रिजॉर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाल की प्राकृतिक आपदाओं के बाद प्रदेश की स्थिति सामान्य हो रही है और पर्यटन गतिविधियों को फिर से गति मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ है और नई पहल से न केवल प्रदेश वैश्विक गंतव्य के रूप में विकसित होगा बल्कि स्थानीय समुदाय और युवाओं को भी सशक्त बनाएगा।
उन्होंने बताया कि ठियोग में एल्ब्रस रिजॉर्ट खुलने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सैलानी आधुनिक सुविधाओं के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता व स्वास्थ्यवर्द्धक जलवायु का आनंद उठा सकेंगे।
By Neeraj Verma
