हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और भूस्खलन के बीच मणिमहेश यात्रा प्रभावित हुई है। चंबा जिले के भरमौर और आसपास के क्षेत्रों में हजारों यात्री फंसे रहे, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद अब प्रशासन धीरे-धीरे उनके घरों तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। यात्रियों को खाने-पीने की व्यवस्था और अस्थायी ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों की ओर रवाना हो चुके हैं और शेष यात्रियों को भी जल्द सुरक्षित निकाला जाएगा।
इस बीच, हादसों और प्राकृतिक आपदा के चलते अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से 8 की पहचान हो चुकी है जबकि 3 मृतकों की शिनाख्त अभी बाकी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
By Neeraj Verma
