दीवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा तोहफ़ा — दिहाड़ीदारों, लंबरदारों, एसएमसी टीचर्स व चौकीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी!
दीवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और विभिन्न श्रेणी के वर्कर्स को बड़ा तोहफ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने 21,115 मिड-डे मील वर्कर्स का मानदेय ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दिया है, जबकि एसएमसी टीचर्स, चौकीदारों, लंबरदारों और सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में भी ₹300 से ₹500 तक की बढ़ोतरी की गई है।
दिहाड़ीदारों और पार्ट-टाइम वर्कर्स की दिहाड़ी ₹25 बढ़ाकर ₹425 प्रतिदिन कर दी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों, नगर निकायों के मेयर, पार्षदों और ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के मानदेय में भी ₹300 से ₹1,000 तक की वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के योगदान को सम्मान देने की दिशा में राज्य सरकार का एक कदम है।
By Neeraj Verma
