मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओटावा (कनाडा) में आयोजित कुल्लू दशहरा समारोह पर वीडियो संदेश भेजकर भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और हिमाचल आने व निवेश का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे के सहयोग से और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (HPGA) द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हिमाचली नाटी, रामलीला और धाम रहे आकर्षण का केंद्र। 35 से अधिक सामुदायिक संगठनों की भागीदारी ने प्रवासी हिमाचलियों की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित किया।
By Neeraj Verma
