सच हिमाचल ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समीप घंडल में एक दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां नैशनल हाईवे-205 पर एचआरटीसी (HRTC) की इलेक्ट्रिक बस और एक कार के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौ.त हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घाय.ल हो गया है। हादसा दोपहर करीब 1 बजे उस समय हुआ जब बागीपुल से शिमला की ओर आ रही इलेक्ट्रिक बस की घंडल के पास विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत सभी घाय.लों को शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृ.त घोषित कर दिया। घाय.ल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार में सवार सभी लोग सोलन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों तथा लापरवाही की जांच की जा रही है, साथ ही मृ.तकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
Content Editor- Chanchala
