कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आज शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद एवं एआईसीसी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जी ने हिमाचल प्रदेश के विकास में जो अमूल्य योगदान दिया, उसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा हिमाचल को अपने स्नेह और विश्वास से सींचा है और वही अपनापन आज भी उतनी ही आत्मीयता से महसूस किया जा रहा है।
By NeerajVerma
