शिमला में पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार अपने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन पेंशनरों के लंबित एरियर, डीए और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं कर रही।
पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। छठे वेतन आयोग का एरियर 2016 से लंबित है और कई पेंशनर इलाज के बिना ही जिंदगियां गंवा चुके हैं।
पेंशनर वेलफेयर संघ ने सरकार से सभी लंबित देनदारियों का तुरंत निपटारा करने की अपील की।
By Neeraj Verma
